शनिवार, 31 जुलाई 2010

खुलासा क्रमांक-३

0 टिप्पणियाँ
http://www.chitthajagat.in/?page=1&chitthakar=Amresh

अमरेश जी ने चिट्ठा जगत मे जगह बना रखी है मगर हिन्दी साहित्या सभा के एक सदस्य विनीत मिश्रा जी की कविता

http://tajinindia.blogspot.com/2010/07/blog-post_20.html

को चुरा कर अपने ब्लॉग पे डाल दिया है गौर फरमाएँ विनीत जी ने यह कविता २० जुलाई को लिखी थी जिसे २४ जुलाई को चुरा कर अमरेश जी ने अपने बलॉग पर डाल दिया है

बुधवार, 28 जुलाई 2010

खुलासा क्रमांक-२

0 टिप्पणियाँ
अब ज़रा ये पढ़ें:-
पोस्ट कुछ यूँ है:-

गुफ्तगू से नहीं,लरजते अधर, सितम बोलते हैं,
भरम है उन्हें ये,कि हम कम बोलते हैं.

निगाहें हँसती भी मेरी, लगे नम बोलते हैं,
भरम है उन्हें ये,कि हम कम बोलते हैं.

किसी के हुनर को कलम,किसी के कदम बोलते हैं,
कोई ले अल्फाजों का सहारा,किसी के गम बोलते हैं.

गुफ्तगू से नहीं,लरजते अधर, सितम बोलते हैं,
भरम है उन्हें ये,कि हम कम बोलते हैं.

जो तल्ख़ हों मिजाज़ से,उनके अहम बोलते हैं,
तुम भी कहोगे मुख्तारी से, जो हम बोलते हैं.

नादाँ हैं जो दिलनशीं को, संगदिल सनम बोलते हैं.
सरारा होते हैं जिनके तहरीर में ,उनके दम बोलते हैं.

गुफ्तगू से नहीं,लरजते अधर, सितम बोलते हैं,
भरम है उन्हें ये,कि हम कम बोलते हैं.

अब इस मूल रचना को पढ़ें:-

जहाँ पर तुम्हारे सितम बोलते हैं
वहीं पर हमारे क़लम बोलते हैं

जहाँ बोलने की इजाज़त नहीं है
निगाहों से रंज-ओ-अलम बोलते हैं

ज़माने को ठोकर में रखने की चाहत
ये मन के तुम्हारे भरम बोलते हैं

किसी बेजुबाँ की जुबाँ बन के देखो
शब-ओ-रोज़ क्या अश्क-ए-नम बोलते हैं

जहाँ सर झुकाया ,वहीं काबा ,काशी
मुहब्बत में दैर-ओ-हरम बोलते हैं

बड़ी देर से है अजब हाल "आनन"
न वो बोलते हैं ,न हम बोलते हैं

आनंद पाठक जी की मूल रचना में अपने बोझिल शब्दों को ढूंस कर ससक्त लेखिका होने की कोशिश कि गयी है

खुलासा क्रमांक - १

1 टिप्पणियाँ
सबसे पहले इसे पढ़ें 



मित्रों ये हमारी एक कवियात्री का ब्लॉग लिंक है ,इसे पढ़ कर आप को लगेगा की आपने इसे कही पढ़ा है मगर दर असल इसे पढ़ा नही सुना होगा ये उदित नारायण जी द्वारा गया गया एक गीत है और इसे रजनी जी ने अपने ब्लॉग पर अपने नाम से प्रकाशित किया है. इन मोहतरमा ने अपनी फसबूक प्रोफाइल पे लिख रखा है की जल्द ही इनकी एक पुस्तक प्रकाशित होने वाली है तो अब आप ही सोचें की ये पाठकों को क्या पेश करने वाली हैं .



इनका ब्लॉग ज़रूर पढ़ें और गीत भी सुनें गीत के बोल हैं





ज़िंदगी भर तुम्हे चाहेंगे तुम्हे प्यार करेंगे,
आख़िरी सांस तक तुम्हारा इंतेज़ार करेंगे,



और अलबम का नाम है "आइ लव यू"